VISITORS

0 1 8 9 7 0

August 14, 2026 5:33 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

पुलिया से नीचे गिरे 3 युवक, मौत

शब्द अग्नि न्यूज़ । सिवनी मालवा। क्षेत्र के हथनापुर स्थित कीर ढाबे के पास गुरुवार सुबह पुलिया के नीचे तीन युवकों के शव मिले। आसपास से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे टू व्हीलर और तीन शव पड़े देखे। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान नितिन रैकवार (26), राहुल जाट (35) और राकेश गौर (35) के रूप में हुई। तीनों सिवनी मालवा के रहने वाले थे। इनमें नितिन पुताई और राहुल खेती-बाड़ी का काम करता था। वहीं, राकेश गौर ऑटो चलाता था। आशंका है कि तीनों बाइक समेत पुलिया से नीचे गिरे, जिससे इनकी मौत हो गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर