VISITORS

0 1 2 5 3 1

June 17, 2026 12:18 am

+91 8878812345

Explore

Search

June 17, 2026 12:18 am

8 केन्द्रों पर 3112 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जिले में 21 जून को होगी नीट परीक्षा

शब्द अग्नि/ सीमान्त राव बन्सोड़

बालाघाट – जिले में 21 जून 2026 को NEET (नीट) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 08 परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 3112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 02 बजे से 05 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि सभी परीक्षार्थियों को प्रातः 11 बजे तक अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 08 केंद्र बनाये गए है। परीक्षा केंद्र सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में 600, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बूढ़ी में 232, कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय में 240, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 480, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 240, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में 480, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भरवेली में 360 तथा जटाशंकर त्रिवेदी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा केंद्र पर क्या क्या ले जाना प्रतिबंधित 

प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार की स्टेशनरी सामग्री जैसे पेपर, कंपास बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, स्केल, पेनड्राइव, राइटिंग पैड, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन तथा संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर आदि लाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों को वॉलेट, गॉगल्स, हैंडबैग, बेल्ट, घड़ी, ब्रेसलेट, कैमरा, धातु के आभूषण एवं खाद्य सामग्री लाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थियों को साधारण कपड़े पहनकर तथा पैरों में कम हील की चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। वे अपने साथ केवल पारदर्शी पानी की बोतल ला सकते हैं। प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने की अपील की है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर