VISITORS

0 0 8 3 8 0

May 31, 2026 11:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 31, 2026 11:18 pm

टेमनी में 357 ट्रॉली अवैध रेत भंडारण जब्त

 

सरपंच के घर धान की पैरा के नीचे छुपा कर रखी गई थी रेत,

(शब्द अग्नि) सीमान्त राव बन्सोड़
बालाघाट- जिले की तहसील लांजी के ग्राम टेमनी में प्रशासन, खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध रेत भंडारण का बड़ा मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ, जब ग्राम टेमनी के सरपंच के घर में धान के पैरा (पुआल) के नीचे छिपाकर रखी गई 30 ट्रॉली रेत बरामद की गई। प्रशासन ने इसे अवैध भंडारण मानते हुए तत्काल जब्त कर लिया।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लांजी, तहसीलदार लांजी, जिला खनिज अमला, थाना प्रभारी लांजी एवं पुलिस लाइन बालाघाट के बल द्वारा संयुक्त रूप से खनिज रेत के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान ग्राम टेमनी में शासकीय एवं निजी भूमि पर कुल 357 ट्रॉली रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम पंचायत टेमनी के सरपंच के घर में धान के पैरा के नीचे रेत छिपाकर रखी गई थी। मौके पर रेत भंडारण संबंधी कोई वैध अनुमति अथवा रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर 30 ट्रॉली रेत जब्त कर ग्राम पंचायत टेमनी के सचिव एवं ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में सौंप दी गई।

अलग अलग जगह से जप्त की गयी अवैध रेत

उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि ग्राम टेमनी में विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की गई, जिनमें जितेंद्र पिता ज्ञानी सिंह के घर से 7 ट्रॉली, लक्ष्मण पिता टिकनसिंह के घर से 55 ट्रॉली, शैलेन्द्र पिता राधेश्याम के घर से 77 ट्रॉली, अशोक पिता भिवराम के घर से 50 ट्रॉली, रुद्धन पिता सुंदरलाल के घर से 10 ट्रॉली, लक्ष्मण पिता तानूसिंह के घर से 30 ट्रॉली, दौलतराम पिता धानूलाल के घर से 30 ट्रॉली, समीर पिता पुरुषोत्तम के घर से 18 ट्रॉली, महेश पिता लेखराम के घर से 30 ट्रॉली, शैलेन्द्र प्रताप सिंह के घर से 40 ट्रॉली तथा कल्याण पिता केशवराव के घर से 10 ट्रॉली रेत शामिल है।

आगे भी अवैध रेत भण्डारण पर होगी कार्यवाही 

खनिज विभाग के अनुसार जब्त की गई समस्त रेत पर मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं रेत के अवैध भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर