VISITORS

0 1 8 8 0 9

August 12, 2026 8:36 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सदियों का संघर्ष रंग लाया, मुस्लिम समाज हिंदुओं को सौंपे भोजशाला – विधायक रामेश्वर शर्मा

भोजशाला पहुंचे हुजूर विधायक मां वाग्देवी के दर्शन कर भोजशाला का किया अवलोकन

शब्द अग्नि / राघवेंद्र रघुवंशी 

धार – ऐतिहासिक भोजशाला में प्रति मंगलवार को नियमित अखंड सत्याग्रह जारी है। भोजशाला मंदिर में देशभर से संत, विभिन्न संगठन के लोग और श्रद्धालुओं का आने का क्रम जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को नियमित अखंड सत्याग्रह में उच्च न्यायालय के फैसले के बाद भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा भोजशाला पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ पूरी भोजशाला का बारीकी से अवलोकन किया और नियमित सत्याग्रह में भी सम्मिलित हो कर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और मां वाग्देवी की आरती कर आशीर्वाद लेकर हवन कुंड में आहुति भी डाली । ऐतिहासिक नगरी धार की भोजशाला में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। भोजशाला मंदिर में इन दिनों प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां वाग्देवी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सत्याग्रह के दौरान सभी श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल था हनुमान चालीसा का पाठ कर मां वाग्देवी के जयघोष कभी लगाए

न्यायपालिका ने भी स्वीकारा सत्य 

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भोजशाला मां सरस्वती का एक भव्य और दिव्य पावन मंदिर है।  मैं धार के हिंदुओं को हृदय से बधाई देता हूं जिन्होंने इस संघर्ष को 700 साल तक जिंदा रखा। उन्होंने सड़कों पर लड़ाई भी लड़ी और न्यायपालिका का दरवाजा भी खटखटाया। आखिरकार न्यायपालिका ने भी यहां के तथ्य और सत्य को स्वीकार किया है। विधायक शर्मा ने इस मंच से मुस्लिम समाज से एक बड़ी अपील की, जिसमें कहा कि मैं मुसलमानों से अपील करना चाहूंगा कि वे थोड़ा समझें और इतिहास के तथ्य व सत्य को स्वीकार करें। राजा भोज द्वारा निर्मित यह भव्य मंदिर हिंदुओं को सौंप दें और गले मिलें। है, उन सभी स्थानों पर इसके परिणाम दिखने लगेंगे।

भोज उत्सव समिति ने किया स्वागत –

भोजशाला मुक्ति यज्ञ संयोजक गोपाल शर्मा ने श्री रामेश्वर शर्मा को एक बार फिर संपूर्ण भोजशाला के दर्शन कराए  सनातनी योद्धा श्री रामेश्वर शर्मा का धार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती द्वारा अखंड ज्योति मंदिर पर भगवा साफा बांधकर स्वागत कर भोजशाला सत्याग्रह में सम्मिलित होने के लिए बधाई दी सत्याग्रह के बाद श्री शर्मा का भोज उत्सव समिति द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर भोज उत्सव समिति अध्यक्ष सुरेश चंद्र जलोदिया, महाप्रबंधक हेमंत दोराया, महामंत्री सुमित चौधरी, संरक्षक विश्वास पांडे,  राजेश शुक्ला, राजाभव भदाने, देवेंद्र सोनोने, पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज सोमानी, प्रकाश धाकड़ एवं समिति के सभी सदस्य मातृशक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर