एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार
शब्द अग्नि न्यूज़ । इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन की मदद से जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाया गया था। ड्रोन देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 6,400 रुपए जब्त किए गए हैं।
बुधवार को होली के मौके पर डीसीपी आनंद कल्यादगी के निर्देश पर इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान दिग्विजयनगर मल्टी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम डाबर, सुनील जाट, सन्नी राठौर, सोहन सीताराम, मंशाराम भील, रोहित शिवा, पंकज राठौर और जीवन डाबर को गिरफ्तार किया। ड्रोन देखकर आरोपियों ने ताश के पत्ते नीचे फेंक दिए थे। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हीरानगर पुलिस ने एमडी ड्रग के साथ विनय उर्फ भांजा पुत्र श्याम बामनिया निवासी संविद नगर झोपड़ी, कालका माता मंदिर क्षेत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 14 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग बरामद हुई है। उसके खिलाफ पहले से नशे और अवैध हथियार से जुड़े करीब 18 मामले दर्ज हैं। खजराना पुलिस ने होली के दौरान इलाके के करीब 50 बदमाशों को एहतियात के तौर पर नजरबंद किया। त्यौहार के बाद सभी को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। होली की शाम लसूड़िया क्षेत्र में पुलिस ने एहतियात के तौर पर बबे, होटल और चाय-पानी की दुकानों को बंद करवाया। हालांकि शराब की दुकानें खुली रहीं। देर शाम दुकान खोलने की कोशिश करने वालों को पुलिस ने पकड़कर थाने ले जाया ।
Author: Shabd Agni
.
