शब्द अग्नि / इंदौर में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें तीन फीमेल और एक मेल है। यह डिलीवरी क्लॉथ मार्केट हॉस्पिटल में हुई है। ये सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला का नाम शबाना मंसूरी निवासी धार रोड है।
डॉ. रितेश पालिया ने बताया चारों बच्चो का वजन कम हैं। इनमें से तीन का वजन 1-1 किलो जबकि एक बच्चे वजन 750 ग्राम है। उन्हें ऐहतियात के बतौर पर पीआईसीयू में रखा गया है। इन बच्चों का वजन कम होने से उनकी लगातार मॉनिटरिंगकी जा रही है।
दो बच्चों की हालत कमजोर

चारों बच्चों में से दो बच्चों की हालत कमजोर होने के कारण उन्हें डॉल्फिन हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। आज सुबह 3.30 बजे डॉ. फरहान पठान और डॉ. हेमलता गुप्ता की टीम ने यह सर्जरी की। सर्जरी जटिल थी, लेकिन सफल रही। शबाना की बहन जोया मंसूरी ने खुशी जाहिर करते हुएकहा कि चार बच्चों के जन्म से मुझे काफी खुशी है। चारों बच्चे अच्छे हैं। दूसरी बहन गुलनाज मंसूरी ने कहा कि बहनोई का कुछ समय पहले इंतकाल हुआ है। एक बच्चे का वजन कम हैं, लेकिन अल्लाह का शुक्र है कि सभी अच्छे हैं। साल 2024 में कन्नौद (देवास) की 24 साल की मर्जिया ने इंदौर के निजी अस्पताल में एक साथ चार बच्चियों को जन्म दिया था। सभी प्री-मेच्योर थे। इस कारण इन्हें भी एनआईसीयू में रखा गया था । इसके पूर्व 2023 में इंदौर में ही एक महिला ने प्राइवेट हॉस्पिटल में तीन बच्चों को जन्म दिया था।
Author: Shabd Agni
.
