VISITORS

0 1 9 1 1 0

August 17, 2026 10:56 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, 25 से ज्यादा समझौतों पर लगेगी मुहर

पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे,

शब्द अग्नि न्यूज़/ नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी।
दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लगेगी। पुतिन का आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत किया जाएगा। इसके बाद
वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

पुतिन साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है
सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट होगी। मोदी और पुतिन आज शाम बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर देंगी। इससे पहले कल शाम प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर