VISITORS

0 1 9 1 1 0

August 17, 2026 10:54 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

महू से सेंधवा के लिए रवाना हुआ ‘सेना का ‘गजराज’

साढ़े सात सौ किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचेगा पुणे
DIANARMY
इंदौर। इन दिनों मध्य प्रदेश के आसपास में दिख रहा रंग-बिरंगा हॉट एयर बैलून चर्चा में है। कम ऊंचाई पर उड़ने वाला यह बैलून भारतीय सेना का गजराज है, जो भोपाल से उड़कर बुधवार को महू पहुंचा था। गजराज ने महू से सेंधवा के लिए उड़ान भरी, जो शुक्रवार को सेंधवा पहुंचेगा। इस बैलून में सेना के जवान भी सवार है। उनके स्वागत के लिए सेंधवा में तैयारी कर रही थी। सेंधवार में बैलून उतरेगा और शनिवार को फिर दशहरा मैदान से धूले के लिए उड़ान भरेगा। गजराज ने महू के ईएमई सेंटर से उड़ान भरी। भारत माता की जय के नारों के बीच उसे रवाना किया गया। गजराज ने तीन दिन पहले भोपाल से उड़ान भरी थी। वह आष्टा, महू, सेंधवा, धुले औरंगाबाद होते हुए दस दिसंबर को पुणे के एयर शो में शामिल होगा।

3 लाख 15 हजार क्यूबिक फीट क्षमता वाला यह देश का सबसे बड़ा एयर बैलून

देश की एकता और अखंडता का संदेश लेकर इस बैलून को उड़ाया जा रहा है। 3 लाख 15 हजार क्यूबिक फीट क्षमता वाला यह देश का सबसे बड़ा एयर बैलून है। यह बलून 11 दिन में साढ़े सात सौ किलोमीटर का सफर तय करेगा। ढाई सौ किलोमीटर का सफर तय कर यह बैलून भोपाल से महू तक पहुंचा था। इस बैलून में 20 लोग सवार हो सकते है। यह बैलून दस किलोमीटर प्रति घंटे की हवा के लिए उपयुक्त है। इस बैलून में चालीस चालीस किलो क्षमता के आठ बड़े गैस सिलेंडर लगे है। हर एक मिनट में किलो गैस खर्च होती है।
एक

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर