VISITORS

0 0 7 1 6 7

March 30, 2026 11:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 11:42 am

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिखाया दम, शमी ने चार विकेट झटके

हैदरावाद | भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी |

के 13 रन पर चार विकेट से बंगाल ने गुरुवार हैदराबाद में सैयद मुशताक अली कि ग्रुप सी मैच में सेना को सात विकेट से हरा दिया। यह बंगाल पांच मैच में चौथी जीत है
और अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली टीम 16 अंक के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। टीम ने इसके साथ ही नॉकआउट में जगह बनाने का अपना दावा मजबूत कर दिया है।
आईपीएल नीलामी में उतर रहे ईश्वरन ने 37 गेंद में 58 रन की पारी खेलने के अलावा अभिषेक पोरेल (29 गेंद में 56 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े जिससे बंगाल ने
हार्दिक पांड्या ने भी बॉलिंग में किया कमाल
166 रन के लक्ष्य को 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया।
इससे पहले मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए शमी ने 13 रन देकर चार, जबकि आकाशदीप ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिससे सेना की
टीम 18.2 ओवर में 165 रन पर सिमट गई। ऋतिक चटर्जी ने भी 32 रन देकर दो विकेट चटकाए। बड़ौदा ने गुजरात को हराया चोट के बाद वापसी करते हुए पंजाब के खिलाफ तेजतर्रार पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने इस बार गेंद से प्रभावित करते किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनकी टीम बड़ौदा ने गुजरात को कम स्कोर वाले मैच में आठ विकेट से हराया। गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सिर्फ 73 रन पर ढेर हो गई। गुजरात के सिर्फ दो खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंच पाए। बड़ौदा की ओर से भारत के पूर्व अंडर-19 तेज गेंदबाज राज लिम्बानी ने पांच रन देकर तीन विकेट चटकाए।
बड़ौदा ने इसके जवाब में सिर्फ 6.4 ओवर में दो विकेट पर 74 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हार्दिक ने छह गेंद में 10 रन बनाए। यह भारतीय ऑलराउंडर अब छह दिसंबर को कटक के लिए रवाना होगा, जहां वह नौ दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ेगा। अंशुल कंबोज की घातक गेंदबाजी, ग्रुप के एक अन्य मैच में तेज गेंदबाजों अंशुल कंबोज (44 रन पर तीन विकेट) और अनुज ठकराल (31 रन पर तीन विकेट) की धारदार के गेंदबाजी के बाद यशवर्धन दलाल (नाबाद 76 ) के अर्धशतक से हरियाणा ने हिमाचल प्रदेश को सात विकेट से हरा दिया। हिमाचल पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 176 रन बनाए थे जिसके जवाब में हरियाणा ने 18 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। दलाल ने अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर