VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 9:57 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 9:57 am

इंदौर : निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही बरतने एवं आदेश की अवहेलना करने पर 16 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

शब्द अग्नि न्यूज़ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवम वर्मा ने निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही बरतने एवं आदेश की अवहेलना करने वाले 16 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब 24 घंटे में संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने निदेश दिये हैं। जिन अधिकारी-कर्मचरियों को नोटिस जारी किया गया है उनमें मुकेश वर्मा समन्वयक अधिकारी जनपद पंचायत, राजेन्द्र कुवाल सहायक शिक्षक शामावि नरवल, कांता माने प्राथमिक शिक्षक शाप्रावि नोगांव संर्प, सुहागील मरावी सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं, संहिता अरदास सहायक शिक्षक शाप्रावि मुखर्जी नगर, मनीष कुरवाड़े राजस्व उप नगर निगम, आबिद खान सहायक ग्रेड तीन कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं, राधेश्याम भंवार सहायक ग्रेड तीन नर्मदा विकास प्राधिकरण, प्रतीक लेले सहायक ग्रेड तीन, मप्र गृह निर्माण अधोसंरचना विकास, घनश्याम आर्य सहायक ग्रेड तीन मप्र गृह निर्माण अधोसंरचना विकास, विपिन कालेसिरिया एडीसी कर्मचारी राज्य बीमा, शकुंतला पाल आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, रेखा यादव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, किरण वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और शैलजा वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं। ये सभी कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 205 इन्दौर-2 के अधीन निर्वाचन कार्य में संलग्न थे। इसी तरह कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 208 इन्दौर-5 के अधीन कार्यरत एक अन्य कर्मचारी विवेक अखण्ड लेब टेक्नीशियन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय को भी निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया है। इस तरह कुल 16 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये हैं। उल्लेखनीय है वर्तमान में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्य में इनके द्वारा लापरवाही बरती गई है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर