VISITORS

0 0 7 6 3 2

May 15, 2026 10:42 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:42 pm

उज्जैन : 17 लाख के नकली नोट बरामद • दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी 500 रुपए के नकली नोट छापने वाली मशीनें हुई जब्त

शब्द अग्नि / उज्जैन में शुक्रवार को पुलिस ने नकली नोट छापने और चलाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से करीब 17.5 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए। यह गिरोह मुख्य रूप से 500 रुपए के नकली नोट छापता था। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि नकली नोटों के अवैध प्रचलन पर रोक लगाने के लिए उज्जैन पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 5 दिसंबर को चिमनगंज मंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति भारी मात्रा में नकली नोट लेकर उज्जैन शहर में डिलीवरी के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजरॉयल कॉलोनी और पांड्याखेड़ी ब्रिज रेलवे पटरियों के पास घेराबंदी की।

पुलिस को देख भागने की फ़िराक में थे आरोपी  
इस दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो संदिग्धों को पकड़ गया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान 26 साल के हिमांशु उर्फ चीनू और 22 साल के दीपेश चौहान बताया। तलाशी के दौरान, उनके पास से 500 रुपए कुल 17 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोटों की गाड़ियां बरामद हुई। इस गिरोह का एक और साथी राजेश बरबटे अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। 10 लाख के नकली नोट के बदले 11 लाख का सौदा पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर में अरविन्द अस्पताल के सामने स्थित श्री गंगा विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में अपने साथी राजेश पिता टेकचंद बरबटे के साथ मिलकर नकली नोटों की छपाई करते थे। आरोपी 10 लाख के नकली नोट के बदले 11 लाख के असली नोट का सौदा करते थे आरोपी हिमांशु पहले भी इंदौर में नकली नोट मामले में जेल जा चुका है।

पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, नकली नोट बनाने की सामग्री जप्त, प्रकरण दर्ज 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने इंदौर स्थित श्री गंगा विहार कॉलोनी के उक्त फ्लैट पर दबिश दी। जहां से नोट प्रिंटिंग मशीन हाई सिक्योरिटी प्रिंट पेपर प्रिंटिंग केमिकल सुरक्षा धागा, कटर मशीन व प्रिंटेड एवं अपूर्ण कच्ची नकली नोट शीट बरामद कर जब्त की। फरार आरोपी एवं नेटवर्क के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना चिमनगंज मंडी पर धारा 178, 179, 180 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर