VISITORS

0 1 9 1 0 9

August 17, 2026 9:51 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : कोचिंग संचालिका और नाबालिग के साथ छेड़छाड़

शब्द अग्नि  / इंदौर। बाणगंगा में एक कोचिंग संचालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, 19 साल की पीडिता ने बताया कि वह कोचिंग पढ़ाने का काम करती है। इलाके में रहने वाला कृष्णकांत, पुत्र अरविंद गौतम, पिछले एक साल से लगातार उसे परेशान कर रहा था। वह बाहर आने जाने के दौरान उसका पीछा करता और अश्लील इशारे करता। जब पीड़िता ने यह बात अपने परिवार को बताई, तो कृष्णकांत के परिवार ने विवाद खड़ा किया।

परिवार की चुप्पी ने बढ़ाये आरोपी के हौसले 

डर और बदनामी के डर से पीडिता चुप रही। 27 नवंबर को घर के पास दूध लेने जाते समय आरोपी ने अश्लील कमेंट किए। पीडिता डरकर घर लौट आई और मां व चाची को पूरी घटना बताई। तब उन्होंने चुप रहने की बात कही। लेकिन आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती रही। 1 दिसंबर को पीड़िता की मां ने आरोपी से बात करने की कोशिश की। इस दौरान कृष्णकांत ने अपशद कहे और धमकी देने लगा। बहन ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने बहन के साथ मारपीट की और उसे धका देकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान पिता और भाई उज्जैन में तेरहवीं प्रोग्राम में थे। पिता और भाई के आने के बाद पीड़िता ने घटना की शिकायत थाने में की।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर