VISITORS

0 0 7 1 6 4

March 29, 2026 11:18 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 11:18 pm

इंदौर : इंडिगो की 26 उड़ानें रद्द, इंदौर से दिल्ली का किराया पहुंचा 36 हजार

शब्द अग्नि / इंदौर। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी में से एक इंडिगो में पिछले चार दिनों से क्रू मेंबर्स की भारी कमी चल रही है। इस संकट का सीधा असर इंदौर समेत देश के कई बड़े शहरों की हवाई सेवाओं पर पड़ा है। इंदौर, भोपाल, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद सहित कई एयरपोर्ट्स पर 500 से ज्यादा लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इंदौर एयरपोर्ट पर भी यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां कई यात्री • 24-24 घंटे से अपनी फ्लाइटस का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार का दिन इंदौर के यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा रहा।

 

प्रदेश में अधिकांश उड़ानों का संचालन नहीं होने से कई गुना बड़े टिकिटों के दाम 

इंदौर से जाने वाली कुल 26 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। वहीं, इंदौर आने वाली इंडिगो की 18 ज्यादा लाइट्स भी कैंसिल रहीं। सिर्फ इंदौर ही नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में भी यही हाल है। भोपाल से कुल 16 लाइट्स और जबलपुर से इंडिगो की 6 में से 5 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है उड़ाने रद होने का फायदा उठाकर बची हुई फ्लाइटस के किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी देखी गई है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ मप्र के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, जो उड़ानें संचालित हो रही है, वे पूरी तरह फुल हैं आखिरी समय में बची हुई सीटों को सामान्य से 4 से 5 गुना ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है। गुरुवार शाम को इंदौर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों का एक टिकट 36 हजार रुपए तक पहुंच गया था, जिससे आम यात्रियों के लिए सफर करना लगभग नामुमकिन हो गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर