VISITORS

0 1 9 1 0 8

August 17, 2026 8:50 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : 48 साल के ठंड का रिकॉर्ड टुटा,

 

न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

सर्द उत्तरी हवाओं के कारण शहर में तापमान तेजी से नीचे गिरा है। शनिवार को अतिशीत लहर चलने से लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। वहीं तापमान में गिरावट के कारण शहर में पिछले 48 साल का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं सोमवार तक मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की संभावना है। सर्द उत्तरी हवाओं ने शनिवार को शहर का पारा गिराया। 18 किमी प्रतिघंटा की गति से चली हवाओं के कारण दिन में भी शहरवासियों को ठंडक का अहसास हुआ। शहर में अति शीत लहर की स्थिति रही।

शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही इंदौर में पिछले 48 साल का रिकॉर्ड टूट गया। 1977 में इंदौर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुक़ाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंडे दस प्रमुख शहरों में इंदौर भी शामिल रहा।

ठण्ड के बढ़ने से गर्म कपड़ो की मांग में तेजी देखने को मिल रही है,  बाजारों में गर्म कपड़ो की दुकानों पर भीड़ का ताँता लग रहा है

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर