VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 8:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 8:58 am

इंदौर : सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया

इंदौर। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 दिसंबर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय इंदौर में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में इंदौर, देवास और धार जिले के पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नागेशचन्द्र मालवीय (से.नि.) ने सभी पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया एवं अपने संबोधन में झंडा दिवस के महत्त्व और इसके इतिहास के बारे में सभी को
अवगत कराया। विदित हो कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस वर्ष 1949 से लगातार हर वर्ष सेना द्वारा सैनिकों की वीरता, अदम्य साहस एवं शौर्य की याद में मनाया जाता है। साथ ही यह भारतीय जनमानस को सेना से जोड़ने एवं जानकारी देने का एक पुनीत प्रयास है। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस में एकत्र राशि का उपयोग शहीद सैनिकों, युद्ध में घायल, हताहत हुए सैनिकों एवं आर्थिक रूप से कमजोर पूर्व सैनिकों के परिवारों के कल्याणकारी योजनाओं के लिए किया जाता है। इस वर्ष इंदौर जिले द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में लक्षित राशि 21 लाख 54 हजार रूपये के विरुद्ध 33 लाख 90 हजार रूपये संग्रहित किया, जो कि लक्ष्य राशि का 165 प्रतिशत है। इसके लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने जिले के गणमान्य नागरिकों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त किया एवं इसी तरह अगले वर्ष भी दान देकर सहयोग करने का अनुरोध किया ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर