VISITORS

0 0 6 0 7 3

February 12, 2026 4:04 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 4:04 pm

इंदौर : कलेक्टर ने किया जैविक हाट विक्रय केंद्र का अवलोकन

किसानों को हर सप्ताह मिलेगी बिक्री की सुविधा
इंदौर। कलेक्टर शिवमवर्मा शनिवार को ग्रामीण हाट बाजार ढक्कन वाला कुआं पहुंचे और यहाँ संचालित जैविक हॉट विक्रय केंद्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जैविक विधि से उत्पादित विभिन्न कृषि एवं खाद्य उत्पादों को देखा और उनकी सराहना की।कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाएगा तथा उन्हें प्रत्येक सप्ताह इस हाट बाजार में अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु हाट बाजार से अधिक से अधिक खरीदारी करें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएँ । उल्लेखनीय है कि आगामी 12, 13 एवं 14 दिसंबर को इसी हाट बाजार में विशेष जैविक मेला आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा की पहल पर इंदौर जिले में जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्थाएँ लागू की जा रही हैं, जिससे अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सकें।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर