VISITORS

0 0 7 1 6 5

March 30, 2026 4:53 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 30, 2026 4:53 am

इंदौर : प्रॉपर्टी कारोबारी से 55 लाख ठगे, 2 अरेस्ट

शब्द अग्नि : इंदौर। प्रॉपर्टी का काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। राज्य साइबर सेल ने इस केस में शहर के 2 लोगों को पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि प्रॉपर्टी की डील करने बाद उसके पास बड़ी राशि आई थी। जिससे उसे फॉरच्यूनर कार खरीदना थी, मगर आरोपियों ने उसे ऐसे सपने दिखाए कि वह उनके जाल में फंस गया और धोखाधड़ी का शिकार हो गया। बदमाशों ने अमेरिका की क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट के नाम पर 55 लाख रुपए की 65000 USDT (यूनाइटेड स्टेट्स डिजिटल तिथर करेंसी) खरीदवा दी। फिर वॉलेट से क्रिप्टो करेंसी गायब कर दिए। जब उसे इसका पता चला तो उसने शिकायत की। राज्य साइबर सेल से मिली जानकारी के मुताबिक 2 आरोपी मुर्तजा शेफी (48) पिता सैफुद्दीन शेफी निवासी बादशाह हेरिटेज 784 खातीवाला टैंक इंदौर और ताहिर ( 22 ) महूवाला पिता अमिरुद्दीन महूवाला निवासी केट रोड राउ इंदौर को पकड़ा है।

क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर राशि दुगुनी करने का झांसा

दोनों आरोपियों ने फरियादी को अमेरिकी क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्टमेंट कर उसकी राशि दोगुना करने का झांसा दिया। आरोपियों ने पहले 55 लाख नकद लिए और उस राशि से फरियादी को क्रिप्टो करेंसी (USDT) खरीदवाए और फरियादी के ट्रस्ट वॉलेट में ट्रांसफर करवाए। ट्रस्ट वॉलेट एक मोबाइल ऐप है, जिसे मोबाइल में डाउनलोड करवाने के बाद क्रिप्टो करेंसी को खरीदा जा सकता है, बेचा जा सकता है। और स्टोर किया जा सकता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर