VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 8:58 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 8:58 am

इंदौर : चाइनीज मांझा के साथ युवक गिरफ्तार

इंदौर। मल्हारगंज और एरोड्रम थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शनिवार रात चाइनीज मांझा बेचने के दो अलग- अलग मामलों में कार्रवाई की। मल्हारगंज पुलिस ने एक युवक को बोरे में छुपाकर मांझा लाते हुए पकड़ा, जबकि एरोड्रम पुलिस ने एक दुकान से चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है। मल्हारगंज टीआई वेदेंद्र कुशवाह के मुताबिक देर रात सूचना मिली कि एक युवक 30 चाइनीज मांजे लाने की डील करने वाला है। टीम ने घेराबंदी कर युवराज पुत्र हेमंत ऐले निवासी आदर्श इंदिरा नगर को पकड़ लिया। चेकिंग में उसके बोरे से करीब 30 के आसपास चाइनीज मांजे के रोल मिले। पुलिस ने प्रतिबंधित धागा बेचने के तहत कार्रवाई की है।

चाइनीज़ मांझे की सप्लीइ नेकवर्क की जांच की जा रही है 

आरोपी से यह पता लगाया जा रहा है कि वह मांझा कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था । एरोड्रम पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए पवन पुत्र बाबूलाल चौरसिया निवासी लोकनायक नगर को पकड़ा। वह अपनी दुकान से चाइनीज मांजा बेच रहा था। दोनों मामलों में पुलिस यह पता कर रही है कि शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांजे की सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर