VISITORS

0 0 7 7 0 9

May 18, 2026 8:00 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 18, 2026 8:00 am

उज्जैन : स्मृति ईरानी और अशोक चौधरी ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

शब्द अग्नि / उज्जैन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। स्मृति ईरानी ने शनिवार रात को दर्शन लाभ लिया, जबकि मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार सुबह भस्म आरती में भाग लिया। मंदिर समिति ने दोनों नेताओं का सम्मान किया। रविवार सुबह, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी ने बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दर्शन-पूजन के बाद मंदिर के उपप्रशासक एसएन सोनी ने मंत्री चौधरी का सम्मान किया और उन्हें भगवान महाकाल का प्रसाद भेंट किया। शनिवार रात को शयन श्री महाकालेश्वर मंदिर और श्री महाकाल महालोक में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यहां की व्यवस्थाओं को सुचारु एवं उच्च मानकों पर बनाए रखने के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक तथा अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराने के साथ ही परिसर का उचित रखरखाव सुनिश्चित करना। आरती से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी महाकाल मंदिर पहुंचकर कलेक्टर द्वारा महाकाल लोक एवं मंदिर का दौरा किया महाकाल लोक के मूल स्वरूप और भव्यता को निरंतर बनाए रखने हेतु विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। परिसर में चल रहे वर्तमान निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया और उन्हें गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। आवश्यक निर्माण और सुविधाओं के विस्तार की समीक्षा की गई।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर