VISITORS

0 0 7 6 3 1

May 15, 2026 10:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:33 pm

उज्जैन : में शादी के अगले दिन जेवर-कैश लेकर भागी दुल्हन

उज्जैन। उज्जैन में शादी के नाम पर लुटेरी दुल्हन द्वारा एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें दूल्हे ने एक लाख चालीस हजार रुपए देकर शादी की। शादी के अगले ही दिन दुल्हन 500 ग्राम चांदी के जेवरात सहित कैश लेकर फरार हो गई। मामले में नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज की है। इधर सर्व कल्याण बजरंग दल ने सोमवार को आरोपी को पकड़ने के लिए ज्ञापन भी सौंपा है।

दलाल ने पैसे लेकर कराई थी शादी 

मामले में सर्व कल्याण बजरंग दल अध्यक्ष मुरली निगम ने बताया कि पिपलोदा खुर्द निवासी राजू खान ने महिला का नाम बदलकर जितेंद्र पिता किशनलाल निवासी पिपलोदा खुर्द आगर मालवा से 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर शादी करवा दी। शादी के अगले दिन दुल्हन घर के पैसे, कीमती सामान लेकर फरार हो गई। दूल्हे जितेंद्र ने बताया कि शादी 13 अक्टूबर 2025 को मानवी नामक महिला निवासी पाटन झालावाड़ से उज्जैन कोर्ट में कराई थी। रात ज्यादा होने की वजह से हम आनंद नगर स्थित भाई के घर रुक गए। इसके बाद अगले दिन सुबह उठे तो दुल्हन मानवी घर से गायब थी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर