VISITORS

0 0 7 6 3 2

May 15, 2026 10:35 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:35 pm

इंदौर दो नाबालिगों की मौत, एक ने लगाई फांसी, दूसरा करंट से झुलसा

एक युवक आजाद नगर तो दूसरा मामला चन्दन नगर का,
शब्द अग्नि इंदौर / रविवार रात दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं, जिनमें दो नाबालिगों की जान चली गई। पहला मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां बारदान कारखाने में काम करने वाले 16 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं दूसरा हादसा चंदन नगर क्षेत्र में हुआ, जहां जानवरों को खाना देने उतरे 14 वर्षीय बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। आजाद नगर पुलिस के अनुसार मृतक सुमित ( 16 ) पुत्र दिनेश मूल रूप से खातेगांव का रहने वाला था और करीब एक साल से इंदौर में बारदान कारखाने में काम कर रहा था। रविवार रात ठेकेदार के कॉल पर उसके साथी घर पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। इससे पहले मकान मालिक भी उसे देख चुका था। पुलिस को कमरे से शराब की बोतल और खाने का सामान मिला। आशंका है कि सुमित ने किसी दोस्त के साथ शराब पीने के बाद यह कदम उठाया। शव का पोस्ट मार्टम एमवाय अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना चंदन नगर थाना क्षेत्र के बांक इलाके की है। यहां अब्दुल हफीज (14) पुत्र अब्दुल रज्जाक खत्री रात करीब 12 बजे नीचे बकरा-बकरी को खाना देने उतरा था। इसी दौरान उसका हाथ पानी की मोटर के खुले तार से टकरा गया और उसे जोरदार करंट लगा। परिजन तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे एमवाय रेफर किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। हफीज चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता पहले नाश्ते की दुकान चलाते थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर