VISITORS

0 0 7 6 3 1

May 15, 2026 10:33 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 10:33 pm

पंजाब : सीएम की कुर्सी के लिए 500 करोड़ वाले बयान पर कांग्रेस सख्त

नवजोत कौर सिद्धू को किया सस्पेंड
शब्द अग्नि / चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में बड़ी सियासी हलचल सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और पूर्व मंत्री नवजोत कौर को सस्पेंड कर दिया है। कांग्रेस ने नवजोत कौर सिद्धू को पिछले दो दिनों से उनके द्वारा दिए जा रहे बयानों के लिए कारण निष्कासित किया है। जानकारी के अनुसार नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी के प्रदेश प्रमुख अमरिंदर राजा वडिंग ने कार्रवाई की है । वडिंग ने एक पत्र भी जारी किया है, जिसमें लिखा है कि नवजोत कौर सिद्धू को तुरन्त प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक मेंबरशिप से सस्पेंड किया जाता है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि उनके पति तभी राजनीति में लौटेंगे जब सीएम कैंडिडेट घोषित किया जाए और इस कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये की मांग न हो। उनके इस बयान ने समूची कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया था। आप और बीजेपी ने कांग्रेस को घेर लिया था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर