VISITORS

0 1 9 1 0 6

August 17, 2026 6:39 pm

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : डॉ. रोहिणी घावरी का फिर अपने पूर्व प्रेमी और सांसद चंद्रशेखर पर आरोप

इंदौर। इंदौर की डॉ. रोहिणी घावरी ने एक बार फिर अपने पूर्व प्रेमी और यूपी से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोला है। डॉ. रोहिणी ने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर दलित और ब्राह्मण बेटियों के सम्मान पर भड़काऊ बातें कर समाज को गुमराह कर रहे हैं। रोहिणी ने कहा कि मेरे साथ सार्वजनिक अपमान हुआ और अब भी सांसद जिम्मेदारी से बच रहे हैं। यह प्रतिक्रिया दतिया में 5 दिसंबर को सांसद द्वारा दिए गए बयान के बाद सामने आई है। डॉ. रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा- मैं वाल्मीकियों की बेटी हूं। मेरे सम्मान के साथ खेलकर छोड़ने वाला जाटवों का नेता है। जब तुम दलित बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते, तो ब्राह्मणों की बेटियों से शादी करके उनका क्या सम्मान करोगे। मेरा सार्वजनिक चीरहरण कराया गया, खूब अपमान किया और करने वाले कौन हैं- आप सब जानते हो। उन्होंने आगे लिखा- “पहले जाटव – वाल्मीकि समाज में शादी करके रोटी-बेटी का व्यवहार कर लो, फिर ब्राह्मण बेटियों से शादी की बातें करना। घर में सुधार नहीं कर सकते और मंच से भड़काऊ भाषण देते हैं। फर्जी अंबेडकरवादी ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर