VISITORS

0 0 7 6 2 0

May 15, 2026 9:23 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 9:23 pm

इंदौर : ट्रेवल्स कर्मचारी ने किया 15 करोड़ रुपए का गबन

शब्द अग्नि / इंदौर | विजयनगर पुलिस ने एक ट्रेवल्स संचालक की शिकायत पर रविवार को उसके कर्मचारी के खिलाफ 15 करोड़ के गबन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने तीन साल से काम के दौरान रुपए की हेराफेरी करने के साथ ही डेटा दूसरे ट्रेवल्स संचालक को बेचा। इसके बाद फर्जी बेवसाइट बनाकर गलत काम किया। पुलिस ने संतोष जावदे निवासी सुयश विहार हीरानगर की शिकायत पर रितेश बुचड़े निवासी भागीरथपुरा और मिलिंद राव सोनोने निवासी रेडवाल कॉलोनी, प्रभात राय निवासी शीतल नगर के खलाफ गबन के मामले में एफआईआर की है। संतोष ने बताया कि उनका श्रद्धा ट्रेवल्स के नाम रतन लोक कॉलोनी में काम है। रितेश पिछले दिनों उनके यहां से काम छोड़कर चले गया। काम छोड़ने का कारण पूछा तो बताया नहीं। कुछ समय बाद एकांउट की जांच में करोड़ों की हेरफेर सामने आई। रितेश को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद आया। बाद में पता चला कि वह 3 सालो से ट्रेवल्स के रुपए की हेराफेरी कर रहा था। रितेश से संपर्क किया तो उसने हेराफेरी करने वाले रूपए वापस करने की बात कही। इसके बाद रितेश ने उनका पूरे कस्टमर का डाटा भक्ति ट्रेवल्स के मालिक मिलिंद सोनोने को बेच दी। दोनों ने अपने अन्य साथी की मदद से फर्जी बेवसाइट बनाकर धोखाधड़ी की है। मालिक संतोष जावदे ने पुलिस को बताया कि उनके यहां पर 30 से 35 कर्मचारी काम करते हैं। रितेश उनके यहां मैनजमेंट का काम करता था। जिसमें बुकिंग पैमेंट कलेक्शन का काम उनके पास था। उसने काम के दौरान कभी शंका भी नही होने दी। हालांकि इस मामले में संतोष ने वरिष्ठ अफसरों को भी जानकारी दी थी। उनके बगन की गई राशि करीब 15 करोड़ रुपए है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर