VISITORS

0 0 6 0 7 2

February 12, 2026 12:19 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 12:19 pm

इंदौर : युवा कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन

मुख्यमंत्री सेम-सेम के नारों की गूंज के साथ युवा कांग्रेसियों का कलेक्टर कार्यालय पर हुआ जंगी प्रदर्शन

शब्द अग्नि / इन्दौर । प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रभार क्षेत्र वाले इन्दौर शहर में मुख्यमंत्री होश में आओ, शराब माफियों को संरक्षण देना बंद करो, शहर को नशाखोरी से मुक्त करो, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करो, जैसे नारों की गूंज के साथ शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेसियों ने मोती तपेला पर एकत्रित होकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालते हुए न केवल जंगी प्रदर्शन किया, बल्कि हाथों में तिरंगा झण्डा थामें कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए चैतावनी भी दी कि प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण शहर में लगातार अपराध बढ़ते जा रहे हैं, शराब दुकानों के बाहर अघोषित अहाते संचालित हो रहे हैं, शराब माफियों की सांठगांठ से शराब दुकानों के बाहर ही खड़े होकर शराब पी और ढाबों पर भाजपा नेताओं के संरक्षण में शराब बेची व परोसी जा रही है।

युवा कांग्रेसियों ने इन्दौर में स्मार्ट सीटी के नाम पर जगह-जगह सड़कों की खुदाई के साथ ही अनियोजित प्लानिंग के साथ मेट्रो रेलवे की लेट-लतीफी तथा अंडरग्राउंड मेट्रो पर शासन की नीतियां स्पष्ट नहीं होने की स्वीकारोक्ति नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के साथ ही महिलाओं ने भी भाग लिया।

युवक कांग्रेस के आगे पुलिस बैबस

युवा कांग्रेस के दौरान शहर अध्यक्ष अमित पटेल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गये और कलेक्टर कार्यालय की और कूच करने लगे, इसी दौरान पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, इस कारण भगदड़ मच गई, और की कांग्रेसी भगदड़ के दौरान रोड़ पर गिर गये, फिर युवा कांग्रेसियों का जोश कम नहीं हुआ। अंत में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने एसडीएम सुश्री रोशनी पाटीदार को राज्यपाल के ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर दौलत पटेल, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, राजेश चौकसे, अंकित दुबे, महक नागर, दानिश खान, शुभम दरबार, ओम पटेल, गौरव शर्मा, वरेश पाल यादव, सरफराज अंसारी, शहजाद बाबा, शादाब पटेल,बलवंत टटवाड़े, निखिल वर्मा, दानिश खान, प्रतीक मित्तल, प्रशांत तिवारी, आकाश निजामपुरकर, प्रकाश महावर कोली, मिथुन यादव, शिबू लोहार, रफल कविद, सोमिला मिमरोट, शशि हाड़ा, सारा जायसवाल आदि मौजूद थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर