VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 6:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 6:27 pm

इंदौर : भगवान को पहनाए गरम कपड़े

पारा पहुंचा 5.4, अगले दो दिन मौसम विभाग का अलर्ट

शब्द अग्नि/ इंदौर। इंदौर समेत पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग के ताजा ‘के मुताबिक, प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलने की संभावना है। अनुमान् विशेष रूप से राजधानी भोपाल, इंदौर, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इंसानों के साथ- साथ अब भगवान को भी ठंड से बचाने के जतन किए जा रहे हैं। शहर के मंदिरों में भगवान की दिनचर्या और साज-सज्जा में बदलाव किया गया है। तेज ठंड को देखते हुए कई मंदिरों में देवी- देवताओं को गर्म और ऊनी कपड़े पहनाए गए हैं। मधुमिलन स्थित हनुमान मंदिर में श्री राम दरबार और भगवान गणेश की प्रतिमा को गर्म कपड़े पहनाए गए। इंदौर शहर में ठंड का असर साफ देखा जा सकता है। यहां का तापमान एक बार फिर गिरकर 5.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो सामान्य तापमान से 6.8 डिग्री कम है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री
रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री कम था। पूरे प्रदेश की बात करें तो शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 4.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, इंदौर सहित प्रदेश के 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाएँ

मौसम विभाग ने इस कड़ाके की ठंड का कारण उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं और जेट स्ट्रीम को बताया है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है, जो 222 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इसी के चलते मध्य प्रदेश में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है और कई शहरों में रात के तापमान में भारी गिरावट आई है। मौसम के मिजाज में सुबह और रात के वक्त ज्यादा सख्ती है। कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहता है। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में थोड़ा उछाल आता है। और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक लोगों को ठंड से राहत मिलती है, लेकिन सूरज ढलते ही रात में कड़ाके की ठंड लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर