VISITORS

0 0 7 2 0 6

April 2, 2026 6:26 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 6:26 pm

युवक की मौत पुलिस जुटी जॉच में

 

उज्जैन में युवक ने सुसाइड किया.., जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, पत्नी घर छोड़कर मायके गई थी

शब्द अग्नि  / उज्जैन। उज्जैन में एक युवक ने पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया और अपनी जान दे दी। घटना के समय युवक घर में अकेला था और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। भेरूगढ़ क्षेत्र के श्रीनगर गिट्टी खदान का रहने वाला 25 वर्षीय देवीलाल निनामा ने मंगलवार दोपहर करीब एक बजे यह कदम उठाया। इस दौरान उसने जहरीला पदार्थ खाने का वीडियो बनाया और इसे इंस्टाग्राम और अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। घटना के समय घर में कोई और मौजूद नहीं था । सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर कुछ लोग देवीलाल को देखने उसके घर पहुंचे और उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। भेरूगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

8 साल पहले हुई शादी 2 बच्चे है

मृतक के ससुर रामकिशन ने बताया कि देवीलाल की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उसके दो बच्चे थे। घटना के समय पत्नी रानी बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी । देवीलाल की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि घर में कोई विशेष परेशानी नहीं थी और पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं था।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर