VISITORS

0 0 7 1 6 3

March 29, 2026 7:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 7:34 pm

निर्भया जैसा कृत्य, रेप के आरोपी का एनकाउंटर

दोनों पैरों में गोली मारी, मप्र के युवक ने गुजरात में बच्ची के प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला था

शब्द अग्नि / राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले के आटकोट क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। आरोपी ने रिमांड के दौरान पुलिस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने राजकोट के पास कानपर गांव की सीमा में दिल्ली निर्भया कांड जैसी क्रूर घटना को अंजाम दिया था। खेत में खेल रही 6 साल की बच्ची को झाड़ियों में खींच ले गया। दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी। आरोपी मध्यप्रदेश के आलीराजपुर का रहने वाला है। घटना के कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

.

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर