VISITORS

0 0 7 5 8 9

May 15, 2026 7:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 7:40 pm

अमेरिका : हाईवे पर दौड़ती कार के ऊपर प्लेन गिरा

अमेरिका में पायलट ने इमरजेंसी में सड़क पर उतारा, बाल-बाल बची ड्राइवर
शब्द अग्नि । अमेरिका के फ्लोरिडा में सोमवार को क्रैश लैंडिंग के दौरान एक प्लेन कार से टकरा गया। यह हादसा मेरिट आइलैंड के पास हुआ, जहां हाईवे पर एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए सीधा एक कार से टकरा गया। इस हादसे का वीडियो वायरल है । बीचक्राफ्ट 55 मॉडल के इस छोटे प्लेन में उड़ान के दौरान अचानक खराबी आ गई। दोनों इंजनों में पावर खत्म होने लगी, तो 27 साल पायलट ने प्लेन को मजबूरन हाईवे पर ही उतारने का फैसला किया। हाईवे पर ट्रैफिक था, इसलिए उतरते समय प्लेन एक टोयोटा कैम कार से टकरा गया। कार को एक बुजुर्ग महिला चला रही थीं, जोकि इस घटना में घायल हो गई हैं। कार चला रही महिला को हादसे के बाद स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर