VISITORS

0 1 5 1 6 7

July 3, 2026 4:38 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 4:38 am

कांग्रेस नेता ने दी अपनी ही पार्टी नसीहत

मध्यप्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता चयन के लिए टैलेंट हंट पर पूर्व महासचिव ने कहा पार्टी को विश्वसनीय और प्रतिबद्ध प्रवक्ता चुनना चाहिए

शब्द अग्नि / इंदौर । पूर्व महासचिव, म.प्र. कांग्रेस कमेटी राकेश सिंह यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस द्वारा टैलेंट हंट के माध्यम से प्रवक्ताओं की नियुक्ति का अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। उन्होंने इस प्रक्रिया के लिए स्पष्ट और कठोर गाइडलाइन (Guidelines) तय करने का सुझाव दिया है, ताकि केवल योग्य और पार्टी के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तियों का चयन सुनिश्चित हो सके।

फूलछाप कांग्रेसियों से पार्टी को बचाने का जिक्र 

पूर्व महासचिव राकेश सिंह यादव ने उल्लेख किया कि पूर्व में टैलेंट हंट या अन्य माध्यमों से बनाए गए प्रवक्ता गौरव वल्लभ, रोहन गुप्ता, जयवीर शेरगिल, शहज़ाद पूनावाला, एवं मध्यप्रदेश के कई अन्य प्रवक्ता बाद में भाजपा में शामिल हो गए। ऐसी घटनाओं से पार्टी की साख पर असर पड़ता है और प्रवक्ता चयन प्रक्रिया की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह लग जाता है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर