VISITORS

0 1 5 1 6 5

July 3, 2026 3:14 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 3:14 am

इंदौर : गजक फैक्ट्री पर छापा कार्यवाही

इंदौर के खातीपुरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 

कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुमित गजक और कुल्फी के खातीपुरा स्थित कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा औचक कार्रवाई की गई। उक्त कारखाने पर तिल एवं मूंगफली की गजक तैयार की जा रही थी। कारखाने पर अस्वच्छकर स्थितियों मेँ गजक का निर्माण किया जा रहा था। उक्त कारखाने के संचालक सुमित शिवहरे द्वारा कारखाने का फ़ूड लाइसेंस नहीं प्राप्त किया गया था।

सेम्पल लिए और कारखाने को बंद कराया 

उक्त कारखाने से गुड, तिल, तिल गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जाँच हेतु लिए गए। साथ ही कारखाने का फूल लाइसेंस न होने के कारण एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण परिस्थितियां पाए जाने पर निर्माण एवं विक्रय गतिविधि तत्काल प्रभाव से बंद करवाई गई तथा कारखाने को बंद करवाया गया श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर