VISITORS

0 1 5 1 7 4

July 3, 2026 8:31 am

+91 8878812345

Explore

Search

July 3, 2026 8:31 am

इंदौर : ट्रेचिंग ग्राउंड के पास दिखा तेंदुआ

रालामंडल में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी के प्रमाण मिल चुके हैं
शब्द अग्नि / इंदौर। देवगुराड़िया क्षेत्र में स्थित नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउंड में तेंदुआ घूमते हुए नजर आया है। तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। बुधवार रात को नगर निगम कर्मचारियों को यहां तेंदुआ घूमते हुए नजर आया जिसका लोगों ने वीडियो बनाया है। वीडियो एक नगर निगम कर्मचारी ने बनाया है। रेंजर योगेश यादव ने बताया कि ट्रेचिंग ग्राउंड की ओर तेंदुआ घूम रहा है, इसकी शिकायत हमारे पास आई है, एक वीडियो भी मिला है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल का  निरीक्षण कर आगे की जांच करेगी। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वीडियो में तेंदुआ दिखाई दिया है, लेकिन यह साफ नहीं है कि वह रालामंडल से आया है या किसी और क्षेत्र से बायपास के पास तीन से चार पहाड़ियां हैं। रालामंडल में पहले भी तेंदुओं की मौजूदगी के प्रमाण मिल चुके हैं। वन विभाग का कहना है कि इंदौर में जहां-जहां तेंदुए देखे गए हैं, वह सभी अलग-अलग तेंदुए हैं। इंदौर डिवीजन में कुल 60 तेंदुए हैं, जिनका मूवमेंट इंदौर, महू, मानपुर और चोरल क्षेत्र में रहता है। रालामंडल में सबसे ज्यादा तेंदुओं की मौजूदगी होती है, क्योंकि वहां घने जंगल हैं और शिकार के लिए खरगोश, नीलगाय, लकड़बग्घा, लोमड़ी, चीतल, जंगली सूअर, सियार, चिंकारा जैसे जानवर मिलते हैं। तेंदुआ इंसानों पर सीधे हमला नहीं करता ।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर