VISITORS

0 0 6 0 5 9

February 12, 2026 3:42 am

+91 8878812345

Explore

Search

February 12, 2026 3:42 am

ब्राह्मण समाज की पुलिस से धक्कामुक्की झड़प

शब्द अग्नि / भोपाल। भोपाल में ब्राह्मण समाज ने आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। रविवार सुबह प्रदर्शनकारी रोशनपुरा चौराहे पर इकट्ठा हुए। नारेबाजी करते हुए सीएम हाउस की ओर बढ़े। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्कामुक्की करने लगे।
ग्वालियर के एडवोकेट अनिल मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी, वर्मा की तत्काल गिरफ्तारी और सेवा से बर्खास्तगी की मांग कर रहे थे। वे रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस घेराबंदी तोड़ते हुए बाणगंगा चौराहे तक पहुंच गए। यहां 4 लेयर की बैरिकेडिंग के बावजूद आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। पुलिस ने तीन बार चेतावनी दी, फिर

स्थिति संभालने के लिए वॉटर कैनन चलानी पड़ी। धक्का- मुक्की के दौरान कई बुजुर्ग और महिलाएं घायल हो गईं। मौके पर मौजूद एम्बुलेंस और मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में भरकर पुलिस रातीबड़ ले गई। यहां तितर-बितर करने के बाद प्रदर्शन शांत किया जा सका।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर