108 संस्थाओं के 6100 से ज्यादा प्रतिभागी जुटे
शब्द अग्नि / इंदौर एनीमिया और अंगदान की जागरूकता को लेकर ‘द अँड वॉकाथॉन 2025′ का आयोजन हुआ यह वॉकाथॉन सुबह 7 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर पलासिया चौराहा होते हुए वापस नेहरू स्टेडियम’ पर खत्म हुई। इस बॉकाथॉन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसमें 108 संस्थाओं के 6100 से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 9 लोग वह हैं, जिन्हें कुछ साल पहले लिवर किडनी आदि डोनेट हुए थे। इसके अलावा आम नागरिक, छात्र, के जवान और कई डॉक्टर, सुरक्षा बलों के जवान सामाजिक संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। मित्ताशा फाउंडेशन के संस्थापक आलोक सिंह ने बताया कि यह आयोजन अंगदान और एनीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया था। इस आयोजन को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन से सम्मान मिला है। रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए वर्ल्ड बुक की टीम ने ड्रोन कैमरे से प्रतिभागियों की गिनती की, जिसमें 6128 लोगों की सहभागिता दर्ज की गई। इससे पहले अंगदान जागरूकता
रिकॉर्ड 3006 प्रतिभागियों का था, जिसे इस बार संस्था ने दोगुने से अधिक आंकड़े के साथ तोड़ दिया। आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स (जर्मनी) 3 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सात खिलाड़ी भी शामिल हुए। इन खिलाड़ियों को उनके नजदीकी परिजनों ने किडनी और लिवर दान किए थे और सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं। खिलाड़ियों ने लोगों से अपील की कि ऑर्गन डोनेशन में डिमांड और सप्लाई के बीच बड़ा अंतर है, जिसे खत्म करने के लिए समाज को आगे आना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंगदान आम से किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता और इससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि स्वस्थ लोग ही मजबूत देश बनाते हैं। अंगदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। एनीमिया के बारे में जागरूकता युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि इंदौर हमेशा अच्छे कामों में आगे रहता है और यह बॉकाथॉन पूरे देश को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश देगी। वाकाथन में शामिल लोगों ने एनीमिया से 2 ने । से बचाव और अंगदान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर सामाजिक अभियान में जनभागीदारी का सर्वोत्तम उदाहरण | रहा है। स्वच्छता हो या सामाजिक अभियान, शहर ने हमेशा देश को नई दिशा दिखाई है।
Author: Shabd Agni
.
