VISITORS

0 0 6 0 5 1

February 11, 2026 9:55 pm

+91 8878812345

Explore

Search

February 11, 2026 9:55 pm

इंदौर : सुपर कॉरिडोर पर करनी सेना का प्रदर्शन

शब्द अग्नि। इंदौर में करनी सेना ने रविवार को दो घंटे तक प्रदर्शन किया। रैली को नहीं जाने देने को लेकर सुपर कॉरिडोर पर टीसीएस चौराहे के पास प्रदर्शन के साथ धरना दिया। करनी सेना के पदाधिकारी 21 दिसंबर को हरदा में होने वाली जन क्रांति न्याय आंदोलन यात्रा निकाल रहे हैं। इसके लिए रविवार को करनी सेना द्वारा टीसीएस से विजय नगर तक रैली निकालकर जा रहे थे। करनी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर का आरोप है कि सीएम के कार्यक्रम के चलते इन्हें यहां रोक दिया गया। आधा घंटा रुकने का बोलकर लगातार रोके रखा। जिसके बाद वे यहां बैठकर ही प्रदर्शन और धरना दिया गया। करनी सेना ने 4 बजे से 6 बजे तक यहां धरना दिया। सुपर कॉरिडोर पर प्रदर्शन के चलते पुलिस ने ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया है। सर्विस रोड़ पर भी कुछ दो पहिया वाहन खड़े हैं उसके कारण गाड़िया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। करनी सेना के धरना-प्रदर्शन के बाद अब वाहनों को मुख्य सड़क से भी निकाला जा रहा है। वहीं पुलिस की ओर से रुबीना मिजवान, सहायक पुलिस आयुक्त हीरा नगर ने बताया है कि करनी सेना को 3 से 5 बजे तक ही रैली की अनुमति मिली थी। ये समय से पहले रैली निकाल रहे थे इसलिए इन्हें यहां रोक दिया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर