VISITORS

0 0 7 4 4 6

May 15, 2026 5:16 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 15, 2026 5:16 pm

इंदौर : पिता ने की बेटी से छेड़छाड़

रिश्तों को किया कलंकित, रूम में छिपकर कपड़े बदलते देख रहा था 

शब्द अग्नि / इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर उसके सौतेले पिता विश्वपाल के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में शनिवार देर रात एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, निजी कंपनी में काम करने वाली युवती शनिवार रात अपनी मां के साथ थाने पहुंची। उसने बताया कि शाम को वह अपनी सहेली के घर से लौटकर घर आई थी। नहाने के बाद वह कमरे में कपड़े बदल रही थी, तभी उसके सौतेले पिता पलंग के पीछे छिपकर उसे देख रहे थे। युवती ने ध्यान दिलाया और चिल्लाई, तो विश्वपाल ने उसे धक्का देकर अपनी तरफ खींचने की कोशिश की। इस दौरान युवती की मां भी किचन की तरफ से दौड़ती हुई कमरे में पहुंचीं, लेकिन विश्वपाल ने उन पर भी मारपीट की और बेटी को भी पीटा। पीड़िता ने तुरंत 112 कॉल कर पुलिस को बुलाया।

अक्सर मारपीट भी करता था सौतेला पिता 

युवती ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का 15 साल पहले तलाक हुआ था और उसके बाद उन्होंने विश्वपाल से दूसरी शादी की। पिछले 2-3 साल से विश्वपाल अक्सर पीड़िता के साथ मारपीट कर रहे थे और उसके पीछे चलते थे। पीड़िता ने कहा कि मां के कारण अब तक सब कुछ सहन किया, लेकिन शनिवार की सुबह वह परेशान होकर अपनी सहेली के घर चली गई थी और शाम को लौटने पर घटना हुई। पुलिस के अनुसार, विश्वपाल खंडवा का रहने वाला है और उसकी तलाश जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर