VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 5:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 5:27 pm

दिल्ली : वोट चोर-गद्दी छोड़, जिले के नेता शामिल

कांग्रेस वोट चोरी कर सरकार बनाने का आरोप लगा कर लगातार घेर रही भाजपा को

शब्द अग्नि / खरगोन : भाजपा को लगातार वोट चोरी कर सरकार बनाने के आरोप लगा कर देश भर में कांग्रेस द्वारा घेरा जा रहा है इसी कड़ी में दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित “वोट चोर, गद्दी छोड़” की विशाल एवं ऐतिहासिक रैली  का आयोजन किया गया जिसमें जिले के दिग्गज अल्पसंख्यक कांग्रेसी नेता भी शामिल हुआ  राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताबगड़ी व प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम के नेतृत्व में जिले से अल्पसंख्यक नेता व प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर खान व पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सरदार भुट्टो  दर्जनों कार्यकर्ताओ के साथ शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती और जनता के मताधिकार की आवाज़ बुलंद की। यह रैली सत्ता के दुरुपयोग, जनादेश की चोरी और लोकतांत्रिक मूल्यों पर हो रहे हमलों के खिलाफ़ जनआक्रोश का प्रतीक बनी।

अल्पसंख्यक नेताओ ने बचा रखी है पार्टी की साख

प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के आयोजन में शहर के यह अल्पसंख्यक नेता खूब दौड़ भाग करते है स्थानीय संगठन द्वारा पार्टी  के आयोजन हेतु किसी भी तरह की कोई वयवस्था नहीं की जाती बावजू इसके पार्टी के हर आयोजन में यह नेता हमेशा शहर की मौजूदगी दर्ज करवाते है राजनितिक गलियारों में अक्सर चर्चा होती है की चाहे पार्षद चुनाव हो या संगठन स्तर पर कोई आयोजन जिले के इन्हीअल्पसंख्यक नेताओ द्वारा पार्टी की साख बचने का काम किया जाता है

 

 

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर