VISITORS

0 0 7 2 0 5

April 2, 2026 4:34 pm

+91 8878812345

Explore

Search

April 2, 2026 4:34 pm

इंदौर : सड़क का निर्माण तेजी से जारी

शब्द अग्नि / इंदौर | मालवीय नगर गली नंबर 2 से खजराना चौराहे तक, फिर जमजम चौराहे से स्टार चौराहे और स्टार चौराहे से एडवांस एकेडमी तक नई सड़क का निर्माण तेजी से जारी है। गुरुवार को नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव अधिकारियों के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम आयुक्त ने सबसे पहले मालवीय नगर गली नंबर 2 में बन रही सड़क का जायजा लिया। इस मार्ग का चौड़ीकरण पहले अतिक्रमण हटाने के बाद किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सड़क की क्वालिटी, लेवलिंग और निर्माण समय-सीमा की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर