VISITORS

0 0 7 1 8 8

March 31, 2026 7:08 pm

+91 8878812345

Explore

Search

March 31, 2026 7:08 pm

पुलिसकर्मी से अभद्रता-इन्फ्लुएंसर की माफी

शब्द अग्नि / इंदौर। हीरानगर क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने का मामला अब गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद आरोपी इन्फ्लुएंसर सोनू उर्फ पंकज वर्मा और उसके साथियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। शुक्रवार को इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा, आदित्य वैष्णव और उनके अन्य साथी इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के कार्यालय पहुंचे। यहां सभी आरोपियों ने सामूहिक रूप से अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ बहस और बदतमीजी की थी।

इन्फ्लुएंसर्स ने यह भी कहा कि वे भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे माफीनामा सुनने के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने उन्हें कड़ी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स होने के नाते समाज में उनका एक चेहरा होता है, इसलिए उन्हें न तो ऐसा विवादित कंटेंट बनाना चाहिए और न ही कानून का उल्लंघन करना चाहिए। इसके तुरंत बाद एडिशनल डीसीपी ने हीरानगर पुलिस को आरोपियों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई।

यह विवाद मंगलवार रात को स्कीम नंबर 136 स्थित द जंगल कैफे के पास शुरू हुआ था। ड्यूटी पर तैनात हेड कॉस्टेबल गोरख खेम के साथ सोनू वर्मा और आदित्य वैष्णव ने अभद्रता की थी। इन लोगों ने अपना रुतबा दिखाते हुए पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी और उन पर माफी मांगने का दबाव बनाया था। इतना ही नहीं, इन लोगों ने एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में भी बाधा उत्पन्न की थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोनू वर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में नशीले पदार्थों (गांजा) के सेवन का मामला पहले से दर्ज है। ताजा मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर