VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 3:05 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : मीटर रीडर से मारपीट-प्रकरण दर्ज

मीटर रीडर के साथ हुई मारपीट की घटना, थाने में प्रकरण दर्ज
शब्द अग्नि / इंदौर बिजली बिल बकाया के भुगतान का आग्रह करने गए मीटर रीडर (उप निरीक्षक) के साथ बिजली उपभोक्ताओं ने मारपीट की। उक्त आरोप लखन पिता रमेश मालवीय ने दो बिजली उपभोक्ताओं के विरूद्ध लगाया। उक्त आवेदन के आधार पर चंदन नगर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया गया कि लखन पिता रमेश मालवीय निवासी डी प्रजापत नगर मीटर रीडर (उप निरीक्षक) के पद पर पदस्थ है। सिरपुर जोन मध्य शहर संभाग के सहायक यंत्री राजेश गुप्ता के निर्देशानुसार मीटर रीडर (उप निरीक्षक) बकाया बिल वसूली के लिए 15 न्यू गाँधी पैलेस कॉलोनी निवासी सिद्दीक खान पिता सलीम खान के घर बकाया बिजली बिल भुगतान का आग्रह करने के लिए गए थे। उपभोक्ता सिद्दीक खान और उनके भाई अनवर खान ने मीटर रोडर (उप निरीक्षक) लखन मालवीय के साथ बदसलूकी की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों आरोपियों ने कहा कि यदि तुम मेरे अन्य बिजली कनेक्शन काटेंगे तो मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा। आरोपियों के 6 अन्य बिजली कनेक्शन भी है, जिनका बिल बकाया है। मीटर रीडर (उप निरीक्षक) लखन मालवीय के शिकायत आवेदन पर चंदन नगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे विवेचना में लिया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर