VISITORS

0 1 8 9 9 0

August 15, 2026 12:36 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

सीरिया में नमाज के दौरान मस्जिद में बम धमाका

कम से कम छह लोगों की मौत, 21 घायल
बेरूत । सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना की तरफ से जारी तस्वीरों में मस्जिद के भीतर खून से सने कालीन, दीवारों में छेद, टूटे शीशे और आग से हुए नुकसान के निशान दिखाई दे रहे हैं। धमाका इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में हुआ, जो होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से अलावी समुदाय की आबादी वाला माना जाता है। समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि मस्जिद के भीतर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर