VISITORS

0 1 8 9 9 1

August 15, 2026 2:15 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

इंदौर : चाकू मारकर युवक की हत्या

शब्द अग्नि / इंदौर। आजाद नगर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शराब दुकान के पास हुई, जहां मामूली विवाद के बाद हमला किया गया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नीरज उर्फ निर्भय पुत्र मांगीलाल गंगराडे, निवासी हिम्मत नगर पालदा के रूप में हुई है। नीरज मजदूरी का काम करता था। लाल पेट्रोल पंप के पास उस पर चाकू से हमला किया गया। रात करीब दो बजे उसके दोस्त उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के समय नीरज का दोस्त रितेश बघेल भी उसके साथ मौजूद था। जब आरोपियों ने नीरज पर हमलाकिया तो रितेश ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने रितेश पर भी चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल रितेश ही नीरज को अस्पताल लेकर पहुंचा था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नीरज का दिन में तीन नाबालिगों से विवाद हुआ था। रात के समय उन्हीं नाबालिगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर अचानक उस पर हमला कर दिया। विवाद की वजह शराब दुकान के पास घूरकर देखने की बात बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन नाबालिगों की पहचान हुई है, जिनमें दो की उम्र 16 वर्ष और एक की उम्र 15 वर्ष है। पुलिस सभी आरोपियों और उनके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर