VISITORS

0 1 9 0 7 4

August 17, 2026 7:45 am

+91 8878812345

लेटेस्ट न्यूज़

तमिलनाडु में मजदूर पर हथियारों से हमला

सिर पर वार किए, विक्ट्री साइन दिखाया; भाजपा नेता ने VIDEO शेयर करके लिखा – DMK सरकार की सच्चाई
तिरुवल्लूर | तमिलनाडु में सोमवार को एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करने का वीडियो सामने आया । तमिलनाडु BJP के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X अकाउंट पर इसे शेयर किया। इसमें 3 लड़के एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला करते नजर आ रहे हैं। चौथे आरोपी ने वीडियो रिकॉर्ड किया। इन लड़कों ने पीड़ित को जमीन पर गिराकर उसके सिर, गर्दन पर कई वार किए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की हालत गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अन्नामलाई ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना DMK शासित तमिलनाडु की परेशान करने वाली सच्चाई है। हालांकि पुलिस ने चारों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर