VISITORS

0 0 7 1 6 1

March 29, 2026 8:56 am

+91 8878812345

Explore

Search

March 29, 2026 8:56 am

छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई

शब्द अग्नि / इंदौर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवली पलासिया, महू में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना श्रीवास्तव की उपस्थिति में विकास विश्व कल्याण समृद्धि संस्था के अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा अधिमान्य पत्रकार विकास त्यागी द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें श्री त्यागी जी ने विद्यार्थियों को बताया कि नशे की शुरुआत नशीले पदार्थों के सेवन को केवल एक बार हां करने से होती हैं तथा बाद में किस प्रकार वह एक लत बन कर कर मनुष्य के शरीर को प्रभावित करती है, इसकी जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में श्री त्यागी द्वारा 3 वर्ष पूर्व प्रारंभ किए गए नशे के दुष्प्रभाव को बताने वाले देश के पहले यूट्यूब चैनल Say no to Intoxication के बारे में भी बताया गया। नशा मुक्ति के नारे जैसे… ‘अगर आप अपने माता- पिता से करते हैं प्यार तो नशे को करें इनकार’ तथा ‘जिंदगी को करें हाय और
नशे को करें बाय’ के द्वारा विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ लगभग 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने हेतु शपथ ली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गवली पलासिया में गवली पलासिया गांव के साथ-साथ आसपास के गांव जिनमें प्रमुख रूप से डोंगरगांव, नई आवास, बेरछा, पानजरिया, केलोद, कवाली, अवलाई एवं नांदेड़ गांव से विद्यार्थी पढ़ते आते हैं. सभी विद्यार्थियों को विकास विश्व कल्याण समृद्धि संस्था के द्वारा नशे से होने वाले नुकसान से संबंधित पंपलेट का वितरण किया गया एवं विद्यालय में नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी देने वाला पोस्टर भी लगाया गया।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर