बड़ोदा के 108 लोग महाकाल मंदिर में सजावट करेंगे : नववर्ष पर 5 लाख रुद्राक्ष 11 हजार डमरू सहित झूमर और अन्य समाग्री से शिखर स्तम्भ-द्वार सजेंगे
उज्जैन। नव वर्ष पर 11 हजार डमरू और 5 लाख से अधिक रुद्राक्ष से महाकाल मंदिर के द्वार शिखर और महाकाल लोक के स्तम्भ सजाए जाएंगे। इसके लिए बड़ोदा की 108 लोगों की टीम उज्जैन पहुंची है। टीम के सदस्य 31 जनवरी की रात तक मंदिर में सजावट का काम पूरा करेंगे।
बड़ोदा से आए नरेंद्र शाह ने बताया कि इससे पहले टीम ने केदारनाथ मंदिर में सजावट की थी। इस बार महाकाल मंदिर में मौका मिला है। जिसके बाद डमरू वाला ग्रुप ने के 108 सदस्य उज्जैन पहुंचे है। सबसे पहले नंदी गेट पर सजावट की जायेगी। इसके बाद महाकाल लोक स्तम्भ, मंदिर का शिखर, नीलकंठ द्वार, नंदी हाल, चांदी गेट को रुद्राक्ष डमरू पन्नी बेल झूमर सीएनसी कटिंग से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि, दो दिन में इस काम को पूरा कर लिए जाएगा। नरेंद्र शाह ने बताया कि डमरू वाला की टीम बाइकर्स की टीम है। इसलिए बड़ोदा से बाइक द्वारा उज्जैन आए है। टीम द्वारा नव वर्ष के मौके पर महाकाल मंदिर को सजाने का पूरा खर्चा उठाया जा रहा है।
Author: Shabd Agni
.
