VISITORS

0 0 7 7 0 0

May 17, 2026 11:22 am

+91 8878812345

Explore

Search

May 17, 2026 11:22 am

दूषित पानी पीने से बीमार लोगों से मिले-सीएम

अब तक 13 मौत, 150 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती, 
शब्द अग्नि / इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 13 मौत हो चुकी हैं। 150 से ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार शाम डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूषित पानी पीने से बीमार लोगों से मिलने वर्मा नर्सिंग होम पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज अपनी अन्य व्यस्तताओं को छोड़कर इंदौर पहुंचे। डॉक्टर यादव ने दूषित पेयजल के कारण विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मुलाकात की।

बेहतर इलाज के लिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने तीसरी मंजिल के जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। डॉक्टरों से उपचार संबंधी अपडेट लिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। यहां अलग-अलग अस्पताल जाकर बीमार लोगों से मुलाकात की

हाईकोर्ट ने माँगा जवाब  

इंदौर में वर्मा नर्सिंग होम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीएनएस अस्पताल गए। यहां भर्ती मरीजों और उनके परिजन से बातचीत की। डॉक्टरों को बीमार लोगों के उचित इलाज के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के वर्मा नर्सिंग होम में 12 मरीजों से मुलाकात की। उनका हाल पूछा। डॉक्टरों से इलाज की जानकारी भी ली। मामले में हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने प्रदेश सरकार से 2 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये मुआवजे की घोषणा 

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चिकित्सकों से उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा सभी प्रभावितों को समुचित त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मामले में जांच के लिए समिति गठित की गई है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपए मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। भागीरथपुरा मामलें में जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले, सहायक यंत्री योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही प्रभारी उपयंत्री पीएचई शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर