शब्द अग्नि / इंदौर। बुधवार दोपहर एक तेज रफ्त स्कॉर्पियो अंडे की दुकान में जा घुसी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन और दुकान संचालक घायल हुए हैं। सभी को एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना किला मैदान के पास मरीमाता रोड की है। यहां पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार एमपी35- जेड0056) से हादसा हुआ। हादसे में बिल्डिंग के ऊपर कोचिंग की जानकारी लेने आए कुशवाह नगर निवासी छात्र चंदन पिता गौरीशंकर शर्मा की मौत हो गई। जबकि उसकी बहन नंदनी शर्मा ( 17 ) भी घायल हुई है। हादसे के समय मां सुनीता भी मौजूद थीं, जो आगे की तरफ निकल गई थीं। वहीं इस हादसे में अंडे की दुकान पर बैठे आशीष यादव भी घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बातचीत में बताया कि चंदन अपनी बहन और मां के साथ यहां कोचिंग की जानकारी लेने आया था। तीनों नीचे उतरे और सड़क की तरफ जा रहे थे, जिसमें चंदन सबसे पीछे रह गया। वह बिजली के पोल और स्कॉर्पियो के बीच आ गया, जिसमें दबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि कार में दो सिख व्यक्ति और एक महिला सवार थे। कार चला रहे व्यक्ति को अचानक घबराहट हो गई, जिससे कार की रफ्तार बढ़ गई। भीड़ ने उन्हें मौके पर उतार लिया था। बाणगंगा पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर चली गई ।
Author: Shabd Agni
.
