VISITORS

0 0 7 7 0 4

May 17, 2026 1:40 pm

+91 8878812345

Explore

Search

May 17, 2026 1:40 pm

इंदौर : डायरेक्टर के केबिन से 7 लाख चोरी

लॉकर तोड़कर करीब 7 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ
इंदौर | लसूड़िया क्षेत्र में स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय में चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने डायरेक्टर के ऑफिस में बने लॉकर को तोड़कर करीब 7 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ईश्वर पुत्र आत्माराम पवार की शिकायत पर लसूड़िया थाने में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात आरोपियों ने लेक्सो हाउस स्थित कंपनी कार्यालय का ताला तोड़ा और डायरेक्टर योगेश शर्मा के केबिन में बने लॉकर से 7 लाख रुपए चोरी कर लिए। यह रकम कर्मचारियों को भुगतान के लिए बैंक से निकाली गई थी। पुलिस ने जब कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो फुटेज में संदिग्ध आरोपी नजर आए हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। बता दें कि संबंधित कंपनी रेलवे की ठेकेदारी का काम करती है और यहां रेलवे से जुड़े कार्यों का संचालन होता है। लसूड़िया थाना प्रभारी टीआई तारेश सोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी रात 2 बजे के बाद कार्यालय में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर