VISITORS

0 1 5 1 1 7

July 2, 2026 1:25 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 1:25 pm

खरगोन : अपराधी पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

शब्द अग्नि /अनस खान/खरगोन 01 जनवरी 2026। जिले में लोक शांति बनाएं रखने और आम जनता के हित के लिए जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने आदेश पारित कर बलकवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बारदेवला के जितेन्द्र पिता मुन्ना के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है। जारी आदेश के अनुसार जितेन्द्र बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब की तस्करी व विक्रय करने, मारपीट करने व मोटर साईकिल चोरी करने की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। जितेन्द्र को आगामी 03 माह तक हर 15 दिवस के प्रति सोमवार को बलकवाड़ा थाने में समक्ष में अपनी आमद देने के लिए पाबंद किया गया है।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर