VISITORS

0 1 5 1 1 7

July 2, 2026 1:27 pm

+91 8878812345

Explore

Search

July 2, 2026 1:27 pm

खरगोन : जिला शिक्षा कार्यालय में समीक्षा बैठक

शब्द अग्नि /अनस खान/खरगोन। जिला शिक्षा अधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार कानुड़े की अध्यक्षता में 01 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यालयीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित बैठक में श्री कानुड़े ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कार्य के प्रति तत्परता दिखाने कहा। सभी कर्मचारियों को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने कहा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री कानुड़े ने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और सीएम हेल्पलाइन, जनप्रतिनिधियों के प्राप्त पत्रों, टीएल के लंबित प्रकरणों की शाखावार विस्तृत समीक्षा की। साथ ही छात्रवृत्ति वितरण, विभिन्न विभागीय योजनाओं, पेंशन प्रकरणों और विधि से संबंधित कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों और पेंडिंग फाइलों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सहायक संचालक सुश्री सोनालिका आचाले, योजना अधिकारी श्री चंदर सिंह मंडलोई सहित कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Shabd Agni
Author: Shabd Agni

.

विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर